Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: अटल जयंती का भव्य आयोजन, यूपी में जुटेंगे ढाई लाख लोग, पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: बीजेपी नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: ‘सदैव अटल’ पर जाकर पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर सादेव अटल में पुष्पांजलि देंगे.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: एम. वेंकैया नायडू बने अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष
एम. वेंकैया नायडू को हाल ही में अटल स्मृति न्यास का अध्यक्ष चुना गया है. अटल स्मृति न्यास का राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ में फैला है. इसके निर्माण पर कुल 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि जनसंघ के संस्थापक नेताओं की कांस्य प्रतिमाओं के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: कमल आकार का अत्याधुनिक संग्रहालय
परिसर में कमल के आकार में निर्मित अत्याधुनिक संग्रहालय भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. करीब 98 हजार वर्ग फुट में फैले इस संग्रहालय में डिजिटल और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है. यहां भारत की राष्ट्रीय यात्रा के साथ-साथ इन दूरदर्शी नेताओं के जीवन, विचारों और योगदान को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, ताकि आम लोग, युवा और छात्र उनसे प्रेरणा ले सकें.




