*शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में की गई उपलब्धियों के फल स्वरूप राज्य किसान सैनिक एकता मंच ने दिया सम्मान पत्र*
डोईवाला- राज्य किसान सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राणा और महासचिव दरपान बोरा के नेतृत्व में और सचिव जरनैल सिंह के संचालन में डॉ सुमेर चंद रवि को शिक्षा एवम् सामाजिक क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों के फलस्वरूप सम्मान किया गया और किसान सैनिक एकता मंच के प्रवक्ता के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई। मंच के संरक्षक उदय चंद पाल द्वारा डॉक्टर सुमेर चंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला , डॉक्टर सुमेर चंद रवि ने किसान सैनिक एकता मंच का आभार व्यक्त करते हुए किसान एकता मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रण लिया सम्मान समारोह में किसान सैनिक एकता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल उपाध्यक्ष सुबेदार सुरेश पुंडीर बुल्लावाला इकाई अध्यक्ष अशोक कुमार पृथ्वी सिंह अतर सिंह राजवीर सिंह चौधरी हुकम सिंह सुंदर लोधी बख्तावर सिंह नरेंद्र सिंह लोधी नत्थू सिंह हुकम सिंह मारखम ग्रांट के उप प्रधान हरि किशोर कुंदन सिंह बोरा जी आदि किसान उपस्थित थे।