संवाददाता :- सुनील कुमार
मो. 9411367435
माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, उत्तराखंड राज्य में संचालित स्वच्छता अभियान के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाएं जाने के उद्देश्य से सचल वाहन के माध्यम से किया गया जागरूकता शिविर।
आज दिनांक 14.06.2023 को उपरोक्त वाहन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के पी.एल.वी. श्री संजय सिंह द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों लालकुआ,हल्दुचौड़,प्रेमपुर,पूरनपुर,लामाचौड़,कालाढूंगी,बेलपाडाओ,चिल्किया,उदयपुरी चोपड़ा,पिरुमदारा रामनगर छेत्र की जनता को राज्य में संचालित स्वच्छता अभियान के संबंध में पैंपलेट,ज्ञान माला पुस्तक आदि के माध्यम से जागरूक किया गया एवं अभियान में प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाएं जाने वास्ते उत्प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी. एल. वी. श्री संजय सिंह द्वारा उपरोक्त अभियान में आम जनमानस को स्वच्छता अभियान,स्थाई लोक अदालत एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय समय पर जारी योजनाओं , अन्य सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।