अवैध भंडारण पर डोईवाला तहशील प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,
जरूरी दस्तावेज न दिखाए जाने पर भंडारण किया सीज
डोईवाला- अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। जिसको लेकर आज खेरी गांव में अवैध तरीके से चल रहे भंडारण को तहसील प्रशासन ने सीज कर दिया।
बता दें कि तहसील प्रशासन अवैध खनन व अवैध भंडारण को लेकर सख्त रूख अपनाने लगा है। आज डोईवाला के खैरी गांव में अवैध भंडारण पर की गई, कार्रवाई को बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि, आमजन की शिकायतों पर चल रहे भंडारण के खिलाफ आज सख्त कार्रवाई की गई है। और उसे सीज कर दिया गया है। साथ ही कहा कि तहसील प्रशासन की टीम जब भंडारण पर पहुंची तो तहसील प्रशासन द्वारा भंडारण का रिकॉर्ड मांगा गया। जिसका रिकॉर्ड वह तहसील प्रशासन को नहीं दिखा सके। जिसको लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इस भंडारण को सीज कर दिया है, जबकि आगे की कार्यवाही जारी है।