
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-वैज्ञानिक सर्वे
चंबा पुलिस थाना के पास सोमवार दोपहर टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से भूूस्खलन हो गया था। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चंबा-नई टिहरी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के समीप हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। भूस्खलन के आस-पास स्थित चार घरों में रह रहे सात परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जबकि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का भुगतान किया गया है।