*सुमित लोधी बने युवा मोर्चा में जिला मंत्री*
(रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट)
डोईवाला- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा की सहमति के पश्चात डोईवाला के सुमित लोधी को भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला ऋषिकेश का जिला मंत्री नियुक्त किया गया। नवीन जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री,जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, भाजपा नेता करण बोरा, के साथ अन्य भाजपा नेताओं ने उनको शुभकामनाएं दी।