रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट
डोईवाला – नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा डोईवाला विधानसभा के दुधली बूथ संख्या 128 में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए घर घर जाकर जागरूक किया। ग्राम प्रधान नागल बुलंदावाला दुधली नेहा ने बताया की सरकार की ओर से क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो सके इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक आसिफ हसन ने बताया की यह क्षेत्र अनुसूचित जनजाति क्षेत्र है इस क्षेत्र में कम मतदान होता है इसके लिए घर घर जाकर मेंहदी लगा कर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया है। इस बूथ पर 1970 अनुसूचित जनजाति मतदाता है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नेहा, निर्मला देवी, निर्मल, सुनीता, प्रीति, एकता, साजन, अनाया, मान्या आदि मौजूद रहे