रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट
डोईवाला – माजरी ग्रांट मंडल के अंतर्गत बुल्ला वाला शक्ति केंद्र में मोदी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, साथ ही डोर टू डोर क्षेत्रीय लोगों और लाभार्थियों से संपर्क कर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान करने को कहा !
जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा के जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से भारत मे ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में डंका बज रहा है, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के जोश और कार्य को देखकर 400 से अधिक सीटे जीतकर भाजपा फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभूतपूर्व जीत दिलाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाएंगे ! मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित बिजल्वान ने कहां की भाजपा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखा!
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहा है कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी 400 प्लस सीटो से जीत हासिल करेगी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा माजरी मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह,माजरी मंडल महामंत्री मंगल सिंह रौथाण, मंडल महामंत्री सौरव पाल, मनीष छेत्री, जिला मंत्री महिला मोर्चा मंजू नेगी, जिला मीडिया मनोज कांबोज,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गब्बर बिष्ट, एससी मोर्चा महामंत्री मानसिंह, उपाध्यक्ष सुभाष पेंगवाल, परमानंद बलूनी, युवा मोर्चा मंत्री विजय कैन्तुरा, राकेश रतुड़ी,महिपाल रावत, ऋषिराम चमोली, अमर सिंह रावत,विनीता बिजल्वान, पुष्पा नेगी,आकाश कंबोज,विष्णु आदि अनेक ग्राम वासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!