
उत्तराखंड राज्य हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम समेत अन्य स्टाफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से तिरंगे के साथ हज यात्रियों को रवाना किया। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि शुक्रवार दो जून को हज यात्रियों की तीन फ्लाइट दिल्ली अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए रवाना हुईं।
पहली फ्लाइट से उत्तराखंड के 287, दूसरी से 318 और तीसरी फ्लाइट से 410 हज यात्री रवाना हुए। वेटिंग वाले हज यात्रियों के लिए तीन से छह जून के बीच फ्लाइट है। छह जून तक उत्तराखंड के सभी यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। इस साल हज यात्रा के लिए उत्तराखंड से करीब 1522 लोग जा रहे हैं। मोहम्मद मिशम ने बताया कि हाजियों की सुविधा के लिए दिल्ली हज मंजिल पर कैंप कार्यालय खोला गया है।
सभी हाजियों का बीमा
अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि सभी हाजियों का बीमा कराया गया है। उनकी देखरेख के लिए इस बार पांच खादिम उल हज्जाज जा रहे हैं। ये पांचों खादिम उल हज्जाज में हाजियों की मदद करेंगे।
परिजनों ने खुशी से किया रवाना
हज यात्रा पर निकलने से पहले यात्रियों के दल में शामिल सभासद गुलशाद सिद्दीकी, मनसब अली, सत्तार, अफजाल अहमद, जाकिर आदि ने बताया कि हज यात्रा हर मुसलमान के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए वह कई सालों से तैयारी करते हैं। आज उन्हें यह मौका मिला है जो अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। हज यात्रियों के परिजनों उन्हें खुशी से रवाना किया।