
*रैपर हितेश्वर ने बालासोर रेल दुर्घटना पर अपने रैप सॉन्ग के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*मुम्बई।* ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे में जीवित नहीं रहे लोगों को रैपर हितेश्वर ने दुख जताया और अपने शब्दों के माध्यम से श्रंद्धाजलि दी व घायलों के लिए ईश्वर जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ने सांग में बालासोर में हुए भीषण दुर्घटना का बेहद दुख व्यक्त करते हैं जीवित नहीं रहे लोगें के लिए उनकी को आत्मा को शांति के लिए हाथ जोड़ कर भगवान से प्रार्थना किया।
हितेश्वर ने “श्रद्धांजलि बालासोर” नाम का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। उन्होंने इस वीडियो में हुए रेल दुर्घटना का दर्द बयां किया है जो बेहद दिल को छू जाता है। इस सांग को भोजपुरी अभिनेता राहुल सिंह ने लिखा है। जिसको अपनी आवाज रैपर हितेश्वर ने दी है और संगीत अनिल पाजी ने प्रस्तुत किया है। अभिनेता राहुल सिंह ने इस दुखद घटना का अपने कलम के माध्यम से बेहद दुखदायी भाव प्रकट किया व मृत लोगों को श्रंद्धाजलि अर्पित की।