संवाददाता :- सुनील कुमार
मो. 9411367435
किच्छा आज किच्छा नई मंडी सभागार में भारतीय जनता पार्टी किच्छा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कार्यक्रम अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी डी एन भाई मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित कर किया।
वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अनिल यादव व अक्षय अरोरा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं, परिवार है और यह हमारे परिवारजनों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों