
*राज्य किसान सैनिक एकता मंच का मंडल स्तर पर हुआ विस्तार*
डोईवाला- रितिक अग्रवाल
राज्य किसान सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राणा व महासचिव दरपान बोरा व सचिव जरनैल सिंह के नेतृत्व संचालन में किसान सैनिक एकता मंच का मंडल स्तर पर हुआ विस्तार हुआ। जिसमें कुडकावला के मंडल अध्यक्ष रूपचंद लोधी की अध्यक्षता में कुडकावाला की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ, डोईवाला नगर मंडल के अध्यक्ष कमल अरोड़ा की अध्यक्षता में डोईवाला की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ, जिसमे मिस्सरवाला लच्छीवाला के मंडल अध्यक्ष कपिल वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार हुआ, दूधली क्षेत्र से अध्यक्ष लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में दूधली कार्यकारिणी का विस्तार हुआ , अध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में खैरी कार्यकारिणी का विस्तार हुआ मंच के सभी पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि डॉक्टर सुमेर चंद रवि और पूर्व डीएसपी गुरदीप सिंह ग्रेवाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया और भविष्य में आशा की कि वह हर क्षेत्र में किसान एकता मंच को मजबूत करेंगे किसान समाज द्वारा मेधावी छात्र, छात्रा विवेक सिंह आस्था धमांदा हिमांशी रावत को भी किसान एकता मंच का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफजाई और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकारिणी विस्तार समारोह में मैं उपस्थित मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल तरसेम सिंह प्रताप सिंह बिष्ट आशीष गोसाई अमृत सिंह भूप सिंह देवेंद्र सावंत राकेश कुमार व हरीकिशोर वेद प्रकाश राजेंद्र सिंह सुरेश कुमार रिंकू भाई बहन माया छेत्री नरेंद्र कुमार दीवान सिंह प्रदीप कुमार राजवीर चौधरी दीपक मल्होत्रा आदि किसान उपस्थित रहै।