
*वार्ता करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने किया हमला*.
डोईवाला – रितिक अग्रवाल
टोल प्लाजा के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह से वार्ता करने गए भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने एकाएक बिना किसी बात पर हमला कर दिया, बीते बुधवार की रात को भाजपा कार्यकर्ता पंकज शर्मा, सोनू गोयल, अंकुर अग्रवाल, सुशील जायसवाल देहरादून से डोईवाला विवाह समारोह से वापस कार द्वारा आ रहे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा वाले को अपना परिचय दिया और साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार का टोल देने के बावजूद टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार के लिए अपशब्दो का प्रयोग किया, बीते गुरुवार की रात को किसान सभा के 5 कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा कर्मचारियों ने मारपीट की, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधक से वार्ता करने गए थे जिससे प्रबंध बिना बात सुने ही कर्मचारियों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो रखा है कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधक और कर्मचारियों द्वारा सूबे के मुखिया के खिलाफ शब्दों का प्रयोग किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा टोल प्लाजा के कर्मचारी रोज किसी न किसी बात पर लोगों से मारपीट और परेशान करते हैं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विशाल क्षेत्री ने बताया कि यहां के निवासियों के लिए पास मुक्त है लेकिन टोल प्लाजा के कर्मचारियों मुफ्त पास बनाने से मना और नगर के नागरिकों को परेशान करते हैं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों को मुफ्त पास बनाने की सुविधा सुचारू रूप से होनी चाहिए, अगर स्थानीय लोगों को सुविधा से वंचित रखा गया तो, जन आंदोलन किया जायेगा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में आकर टोल प्लाजा प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दे दी है वार्ता करने वालों में सोनू गोयल, पंकज शर्मा, सुनील जायसवाल, अंकुर अग्रवाल, सुबोध नौटियाल, मनीष नैथानी, विनय कंडवाल, हिमांशु राणा, विनीत कोठारी,मनोज कंबोज, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।