अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अवसर पर पौड़ी पुलिस द्वारा निकाली गई नशामुक्त भारत अभियान रैली।
जनपद के कई थाना क्षेत्रों में आमजन को दिलाई गयी Say Yes to Life, No to Drugs की शपथ।
कुणाल शर्मा
8755557544
पौडी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस मनाए जाने के दृष्टिगत थाना देवप्रयाग द्वारा देवप्रयाग की जनता तथा रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों व लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा परमार्थ निकेतन के विद्यार्थियों के साथ मिलकर भूतनाथ, बाखाला, जानकीपुल, लक्ष्मणझूला, पैठाणी एवं थलीसैण पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत रैली निकालकर आमजन को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान की शपथ दिलाई गयी।
साथ ही नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर सभी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा गया कि अपने आस-पास होने वाली अवैध गतिविधियों/ मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना जनपद की ANTF (एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) पौड़ी गढ़वाल के मोबाईल नम्बर 7060470047 पर दिये जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।