सामान्य सीट पर विनय कंडवाल हो सकते है भाजपा के प्रत्याशी
रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट
डोईवाला : नगर निकाय चुनाव के महासंग्राम में कई दिग्गज़ नेता मैदान में कूदने को तैयार हैं। और डोईवाला नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद की सीट सामान्य हो चुकी है। ऐसे में सभी दलों से दमदार नेता मैदान में उतरेंगे।
भाजपा से भी एक बड़ा नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं में है, जो कि सैनिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक़ रखते हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं, भाजपा नेता पूर्व सैनिक विनय कंडवाल की, जो कद में तो लंबे है ही, ओर भाजपा में भी अपना अच्छा खासा कद रखते हैं। डोईवाला के वार्ड 13 में रहने वाले विनय कंडवाल भाजपा से नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
छात्र जीवन से ही भाजपा की छात्र विंग के साथ जुड़े इस नेता की निजी व राजीनतिक जिंदगी बेहद दिलचस्प रही है। राजनीतिक विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री लेने के बाद विनय कण्डवाल सेना में भर्ती हो गये। सैनिक परिवार में जन्मे इस नेता को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून रहा। ओर अपने इस जुनून को उन्होंने अपना मकसद भी बनाया, जहां उन्होंने लंबे अर्से तक देश की सेवा की।
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह भाजपा से जुड़े। किउंकि बचपन से ही वह 1990 में भाजपा की छात्र विंग एबीवीपी से जुड़ चुके थे, ओर राम मंदिर आंदोलन में भी पूरी तरह सक्रिय रहे। इसके अलावा उत्तराखंड आंदोलन में भी उनके द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया गया।
सेना से आने के बाद वह पूरी तरह भाजपा को समर्पित हो गये। जहां भाजपा ने उन्हें 2019 में नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अध्यक्ष पद की शोभा बढ़ाते हुवे उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के स्वागत के लिए कई ऐतिहासिक रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही भाजपा में युवाओं की बड़ी फ़ौज को भी जोड़ा।
जिसके बाद उन्हें डोईवाला के महत्त्वपूर्ण बूथों पर शक्ति केंद सहयोगी की जिम्मेदारी दी गयी, जहां उनके द्वारा कॉंग्रेस के गढ़ में सेंधमारी करते हुऐ विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का काम किया। वह वीरभद्र मण्डल में चुनाव प्रभारी, ऋषिकेश मण्डल में मण्डल प्रभारी जैसे पदों पर भी अपनी निम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। वह 2022 से वर्तमान में जिला मंत्री के पद पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
देश सेवा व पार्टी सेवा के साथ- साथ यह नेता जनसेवा में भी पूरी तरह दिल से सेवा भाव रखते हैं। उनके द्वारा कोरोना काल में जहां आमजन की बढ़चढ की मदद की, तो वहीं कोरोना काल मे मुख्यमंत्री राहत कोष में 12 लाख 60 हज़ार रुपये से एक बड़ी मदद की गयी। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने जाने वाले लोगों के लिए निजी होटल में उनके खाने व रहने की भी निःशुल्क व्यवस्था की गयी। साथ ही डोईवाला क्षेत्र व आसपास के गरीब लोगों को राशन मुहैया कराने के साथ ही कोरोना के मरीजों के लिये ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करायी गयी।
सेना से जुड़ जिस तरह उनके द्वारा एक सच्चे सैनिक की भूमिका निभाई गयी, तो वहीं भाजपा से जुड़ कर भी वह एक सच्चे सिपाही के रूप में उभरे। वर्ष 2018 में हुए नगर पालिका चुनाव में वह चुनाव प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे। भाजपा ने उन्हें 2023 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी। जिसका उनके द्वारा सही तरह से निर्वहन किया गया। 2024 में हुवे लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए कोर कमेटी का सदस्य बनाने के साथ ही उन्हें संपर्क अभियान टोली सदस्य प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
यह नेता भाजपा के साथ साथ कई ऐसे संगठनों से जुड़े है, जहां वह इन संगठनों को भी मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वह सात वर्षों से पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य एवं 3 वर्षो से आदर्श औधोगिक स्वायत्ता सहकारी समिति में जिलाध्यक्ष भी है। इसके अलावा चार वर्षों से एक्स सिंगल मेन में संयोजक, प्राचीन हनुमान मंदिर शुगर मिल रॉड डोईवाला में संयोजक, शिवाय ब्लड डोनेशन ग्रुप के संरक्षक एवं श्याम सेवा दल डोईवाला में खाटू श्याम सेवा समिति में कार्यकारिणी सदस्य हैं।
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का मन बनाया, ओर भानियावाला में होटल खोल लगभग डेढ़ दर्जन युवाओं को रोजगार दिया।
ऐसे में देखा जाये तो डोईवाला के साथ साथ भानियावाला में भी इस नेता का अच्छा खासा पर्चस्व है। जो कि नगर पालिका चुनाव में एक बड़े वोट बैंक साबित हो सकता है।
स्वभाव से मिलनसार यह नेता जहां हर वर्ग में अपना अलग अंदाज़ रखते हैं। ओर बेदाग छवि के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में भाजपा इस नेता पर भरोसा जता सकती है, ओर डोईवाला नगर पालिका से अध्यक्ष पद का दावेदार बना सकती है।
रुझान
पार्टी का मुख्य फैसला आना बाकी