रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट
डोईवाला : क्रीड़ा भारती एवं उत्तराखण्ड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के तत्वावधान में देहरादून के परेड ग्राउंड में 13 से 15 तक आयोजित हुए “चतुर्थ इंटरनेशनल कॉम्बैट खेलों-2024 में कराटे खेल स्पर्धा में नेशनल कराटे एकेडमी भानियावाला के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते। उक्त खेलों का उद्घाटन प्रदेश सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने किया। कराटे एकेडमी की छात्रा सृष्टि ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। सपना जवाडी, नंदनी चौहान, मानसी जवाडी तथा अंजलि रावत ने रजत पदक तथा दिया जोशी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को एशियन कोच सतीश जोशी, विधायक ब्रजभूषन गैरोला, क्रीड़ा भारती प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महासचिव नेशनल कराटे एकेडमी प्रज्ञा जोशी, मुख्य कोच सपना जवाडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।